अतिक्रमण कार्रवाई से सदर बाजार के व्यापारियों में आक्रोश, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
X
By - मदन लाल वैष्णव |17 Feb 2026 2:47 PM IST
भीलवाड़ा। नगर निगम द्वारा शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध अब मुखर होने लगा है। मंगलवार को सदर बाजार के व्यापारियों ने निगम की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों का कहना है कि निगम प्रशासन बिना किसी पूर्व सूचना के दुकानों के बाहर रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर रहा है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि वे शहर के विकास और सुव्यवस्थित यातायात के लिए अतिक्रमण हटाने के पक्ष में हैं, लेकिन जिस बर्बर तरीके से तोड़फोड़ की जा रही है, वह गलत है।
व्यापारियों ने मांग की है कि प्रशासन कार्रवाई से पहले व्यापारिक संगठनों के साथ संवाद स्थापित करे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि प्रशासन सहयोग मांगे तो व्यापारी स्वयं स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने को तैयार हैं।
Tags
Next Story
