भीलवाड़ा में ब्यावर वाले हलवाई से कमाल का कुआं बाजार तक हटाया अतिक्रमण

भीलवाड़ा में ब्यावर वाले हलवाई से कमाल का कुआं बाजार तक हटाया अतिक्रमण
X

भीलवाड़ा (हलचल न्यूज)। शहर के यातायात को सुगम बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। बाजार नम्‍बर तीन में ब्यावर हवाई वाली रोड से लेकर कमाल का कुआं बाजार तक फैले अवैध अतिक्रमणों पर नगर न‍िगम और प्रशासनिक दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया।

लंबे समय से इन व्यस्त इलाकों में दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों द्वारा सड़क सीमा में किए गए अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन ने पहले ही चेतावनी जारी की थी, जिसके बाद आज सुबह ही दस्ते ने मौके पर पहुंचकर अवैध केबिन, तिरपाल और सड़क पर रखे सामान को जब्त करना शुरू कर दिया। इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया।

Tags

Next Story