मुरली विलास रेलवे फाटक से कंट्रोल रूम तक अतिक्रमण हटाया

मुरली विलास रेलवे फाटक से कंट्रोल रूम तक अतिक्रमण हटाया
X

भीलवाड़ा। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर मुरली विलास रेलवे फाटक से रेलवे स्टेशन कंट्रोल रूम व सेवा सदन रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे बनी अवैध दुकानों के आगे बने चबूतरे, छप्पर और केबिन हटाए गए। निगम की टीम ने जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाकर मार्ग को साफ कराया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम इंस्पेक्टर संजय खोखर, होमगार्ड इंचार्ज जोरावर सिंह सहित निगम का स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Tags

Next Story