रेड़वास में ऊर्जा मंत्री नागर ने किया 33/11 केवी विद्युत ग्रीड का भूमि पूजन

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती रेड़वास ग्राम पंचायत में भीलों का झोपड़ा के पास राज्य सरकार द्वारा घोषित गत बजट घोषणा में 33/11 केवी विद्युत ग्रीड का शनिवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया । जिला महा मंत्री कन्हैयालाल जाट ने बताया कि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में दौरे के दौरान रेड़वास में 33/11 केवी विद्युत ग्रीड सब स्टेशन हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास किया । इस पहले ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर व जहाजपुर कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा ने रेड़वास विद्यालय में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने के साथ ही निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिलें वितरण की । विधायक मीणा ने अपने संबोधन में केन्द्र व राज्य सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी । ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अपने संबोधन में 2 साल में किए गए भाजपा सरकार व कांग्रेस सरकार के कार्यो को जनता के समक्ष रखा, वही ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि पहले किसानों को रात के समय कड़ाकेदार सर्दी में बिजली मिलती थी, जिससे किसानों को रात में फसल की पिलाई करनी पड़ती थी, जिसमें काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब दिन के समय में बिजली मिल रहे हैं, जिसे किसानों को काफी फायदा मिला, सरकार किसानों की हर समस्या को ध्यान में रखते हुए उसका निवारण कर रही है । इस दौरान भारतीय किसान संघ विभिन्न मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री को पत्र सौपा । ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को कार्यकर्ताओं ने सतरों से तोला । इस दौरान ने जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, उप जिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर, निवर्तमान प्रधान करण सिंह बेलवा, अधीक्षण अभियंता ओ पी मेहला, एक्शन एस पी नागर, सहायक अभियंता राहुल जीनगर सहित कई बिजली विभाग अधिकारी, कार्मिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।।
