ऊर्जा मंत्री नागर कल रेड़वास में जीएसएस सब स्टेशन का करेंगे शिलान्यास

X
By - vijay |6 Feb 2026 10:52 PM IST
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती रेड़वास ग्राम पंचायत में नव निर्मित 33/11 केवी जीएसएस सब स्टेशन का शिलान्यास ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के द्वारा किया जाएगा । महावीर जाट ने बताया कि 2025 के बजट में राजस्थान सरकार ने रेड़वास में 33/11 जीएसएस सब स्टेशन बनाने की घोषणा की थी, जिसको लेकर कल शनिवार दोपहर 3 बजे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर व जहाजपुर कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा के द्वारा शिलान्यास किया जाएगा ।
Next Story
