युवाओं में दिखा रक्तदान का जोश

भीलवाड़ा (जयपुर/राजस्थान) रजा यूनिटी फाउंडेशन के राजस्थान राज्य प्रभारी ऐजाज रंगरेज(भीलवाड़ा) के जन्म दिवस एवं ईद के उपलक्ष्य में सवाईमान सिंह अस्पताल जयपुर में शिविर का आयोजन
किया गया। रक्तदान करने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया। मीडिया प्रभारी इकबाल खान ने बताया कि सोमवार को रजा यूनिटी फाउंडेशन राजस्थान की ओर से सवाईमान सिंह अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महादान करने वालों में सुबह से तक में शाम रक्तदाताओं खासा उत्साह रहा। यहां दिनभर में 51 लोगों ने रक्तदान किया।
रंगरेज के जन्म दिवस पर 51 लोगों ने किया ब्लड डोनेट
सोमवार सुबह से ही सवाईमान सिंह अस्पताल में रक्तदान करने वाले पहुंचने शुरू हो गए थे। कम्यूनिटी से जुड़े सदस्यों ने सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए रक्तदान किया रक्तदान कराने वाली टीम में डॉ. ओजस्वी चंद्रा, रोहित व्यास, मोहित चावला, अरुण नेगी, पंकज, विकास शामिल रहे।
रजा यूनिटी फाउंडेशन से मिला सर्टिफिकेट
रक्तदान करने वाले हर व्यक्ति को रजा यूनिटी फाउंडेशन की ओर से प्रोत्साहन के तौर पर सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
