भीमराव अम्बेडकर जयंती को लेकर मांडल में उत्साह, संघ सोसायटी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा

भीलवाड़ा। मांडल स्थित श्री जी कॉलोनी, बलाई खेड़ा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर संघ सोसायटी की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष कालूलाल खटीक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अध्यक्ष का साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
सचिव जीवन ऐरवाल ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इस दौरान वाहन रैली, प्रतिभा सम्मान समारोह और विशाल जनसभा के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।
बैठक में जेबीआर ग्रुप के देवीलाल मेघवंशी ने अपनी टीम के साथ सक्रिय सहयोग की घोषणा की, वहीं श्री जी ग्रुप के डायरेक्टर शंकर लाल डांगी ने भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उपाध्यक्ष गंगा धोबी ने कार्यक्रम में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष भेरुलाल सालवी, अमित गहलोत, महावीर सालवी, सौरभ कटारिया, राकेश मीणा, बालू मेघवंशी, रमेश, मदन, मुकेश, गंगाराम, मनीष खटीक, भगवान बलाई, किशन बलाई, रामजस सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
