पर्यावरण का शंखनाद: विरासत बचाओ"पॉलिथीन हटाओ, " के संकल्प से गूँजा बौद्ध मंदिर

पर्यावरण का शंखनाद: विरासत बचाओपॉलिथीन हटाओ,  के संकल्प से गूँजा बौद्ध मंदिर
X

भीलवाड़ा । ऐतिहासिक नगरी वाराणसी के सारनाथ स्थित बौद्ध मंदिर परिसर में 'सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान' के तहत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को प्लास्टिक के खतरों से बचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंटेक भीलवाड़ा के कन्वीनर व प्रख्यात पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू तथा पूर्व न्यास अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड रहे।

बाबूलाल जाजू का आह्वान: उन्होंने चेतावनी दी कि पॉलिथीन मिट्टी की उर्वरता, जल स्रोतों और बेजुबान पशुओं के लिए 'धीमा जहर' है। उन्होंने जनता से प्लास्टिक का त्याग कर कपड़े और जूट के थैलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की भावुक अपील की। लक्ष्मी नारायण डाड ने जोर दिया कि ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, "आज की गई पर्यावरण की रक्षा ही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगी।" इस अभियान में रामपाल दरक, देवकिशन दरक, सुमन डाड, पुष्पा दरक, सुशीला जाजू, सुमित्रा दरक सहित नगर निगम के अधिकारी राजेश सरोज, विवेक पांडेय, अमित अग्रहरि, लवलेश यादव, अविनाश कौशल और सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

Tags

Next Story