आजादी के 75 साल बाद भी अमरपुरा गांव पक्की सड़क से वंचित, ग्रामीणों में आक्रोश

आजादी के 75 साल बाद भी अमरपुरा गांव पक्की सड़क से वंचित, ग्रामीणों में आक्रोश
X

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले की बिजौलियां तहसील के जालंधरी ग्राम पंचायत के अमरपुरा गांव में आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते गांव की हालत बद से बदतर हो गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

सड़क नहीं होने के कारण गांव में चारों ओर कीचड़ और गंदगी फैली रहती है। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ ही बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में भी गंभीर दिक्कतें आ रही हैं।

गांव की इस गंभीर समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता धनराज के नेतृत्व में अमरपुरा निवासी पिंटु कुमार, शकरलाल, दिलराज औकैश, हेमराज मीणा, चेतराम मीणा, अनिल बलाई सहित अन्य ग्रामीणों ने सरपंच, क्षेत्रीय विधायक एवं प्रशासन से शीघ्र पक्की सड़क निर्माण की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Tags

Next Story