मानवता की मिसाल: रमजान के पाक महीने में रक्तमित्रों ने बचाई महिला की जान

भीलवाड़ा | शहर के रक्तमित्र समूह ने रमजान के पवित्र महीने में इंसानियत का परिचय देते हुए एक महिला मरीज की जान बचाकर सांप्रदायिक सौहार्द और सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार, एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की हालत प्लेटलेट्स कम होने के कारण अत्यंत गंभीर बनी हुई थी। मरीज का ब्लड ग्रुप 'AB नेगेटिव' (AB-) होने के कारण परिजनों को कहीं भी प्लेटलेट्स उपलब्ध नहीं हो पा रही थीं।
दुर्लभ ब्लड ग्रुप ने बढ़ाई चिंता
ब्लड ग्रुप रेयर होने के कारण शहर के विभिन्न ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स नहीं मिल पा रही थीं, जिससे परिजन बेहद चिंतित थे। संकट की इस घड़ी में परिजनों ने रक्तमित्र समूह से संपर्क साधा। सूचना मिलते ही समूह के रक्तवीर इरफान और रफीक कुरैशी (AB- ग्रुप) बिना समय गंवाए ब्लड बैंक पहुंचे और प्लेटलेट्स डोनेट की।
एक कॉल पर पहुंचे रक्तवीर
इरफान और रफीक की इस तत्परता से मरीज को समय पर प्लेटलेट्स मिल सकीं, जिससे उनकी जान बच पाई। इस सेवा कार्य के दौरान अली मंसूरी, अरशद डबगर, बाबू भाई और शाहिद भी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया। समूह ने कहा कि उनका उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के आपात स्थिति में जरूरतमंदों की सेवा करना है। रक्तमित्र समूह ने क्षेत्र के युवाओं से भी अपील की है कि वे रक्तदान के इस महादान अभियान से जुड़कर पुण्य के सहभागी बनें।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
