काशीपुरी महेश समिति की कार्यकारिणी बैठक 8 को, निर्माण कार्यों और शिविर की होगी समीक्षा

भीलवाड़ा 06 मार्च। काशीपुरी वकील कॉलोनी कॉलोनी महेश समिति, भीलवाड़ा की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक का आयोजन रविवार, 8 मार्च को किया जा रहा है। समिति के गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि बैठक प्रातः 9:15 बजे स्थानीय परिसर में आयोजित होगी, जिसमें समाज विकास और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
इन मुख्य बिंदुओं पर रहेगा फोकस
बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ-साथ वर्तमान में चल रहे भवन नवीनीकरण एवं निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। गत 12 फरवरी 2026 को आयोजित दिव्यांग शिविर की सफलता और उसके परिणामों पर चर्चा होगी। साथ ही 'स्पर्श करने योग्य पात्र' विषय पर विशेष संवाद होगा। समिति के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा एवं भवन निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग व बैंक ऋण संबंधी प्रक्रियाओं पर विचार-विमर्श होगा। समिति के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को सूचित किया गया है कि बैठक में उनकी उपस्थिति अनिवार्य है। अंत में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य सामयिक विषयों पर चर्चा कर आभार व्यक्त किया जाएगा।
