'नेत्रदान महादान के संकल्प के तहत रामस्नेही चिकित्यालय के डॉ. छीपा के निर्देशन में नेत्रदान'

भीलवाड़ा 2026 को रामस्नेही चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिस्ठा छीपा के निर्देशन में नेत्र सहायक चेतन भट्ट द्वारा गुलाबपुरा निवासी शांतिदेवी धर्मपत्नी स्व. मिश्रीलाल माल का अचानक हृदय गति थम जाने से निधन हो जाने पर उनके निवास स्थान गुलाबपुरा पहुंचकर के नेत्रों का उत्सर्जन कर कॉर्निया प्राप्त कर आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान जयपुर भिजवाया गया। जहां पर दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नेत्र ज्योति प्रदान करने का पुनीत कार्य किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में भी माल परिवार जन ने अंधत्व निवारण के लिए परिवार के सदस्यों से सहमति लेकर नेत्रदान करने का निर्णय लेकर बहुत ही पुण्य का काम किया।

'रामस्नेही चिकित्सालय एव लायंस क्लब ने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस पुनीत एवम प्रेरणास्पद कार्य के लिए छाजेड परिवार को साधुवाद देते हुए इस अनुकरणीय कार्य के लिए हृदय से आभार प्रकट किया।'

Next Story