रंगों व फूलों से होली खेल मनाया फागोत्सव, फाग के गीतों पर झूमी महिलाएं

रंगों व फूलों से होली खेल मनाया फागोत्सव, फाग के गीतों पर झूमी महिलाएं
X

भीलवाड़ा :- ककरोलिया माफ़ी कस्बे में चारभुजा मंदिर प्रांगण मंगलवार को चारभुजा महिला मंडल की ओर से पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सजा फागोत्सव मनाया गया । फागोत्सव में महिलाओं ने राजस्थानी परंपरा के अनुरूप सजी-धजी वेशभूषा में फूलों व गुलाल की होली खेलकर फागोत्सव की शुरुआत की । महिलाओं ने फूलों की पंखुड़ियों से ठाकुर जी संग होली खेली । गुलाल व फूलों की होली ने वातावरण को सुगंध और सौहार्द से भर दिया । इस दौरान लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली । महिलाओं ने सामूहिक रूप से चारभुजा नाथ मंदिर पर लोक गीतों और फाग के पारंपरिक गीतों का गायन किया, इसके साथ ही डीजे के मधुर धुनों पर महिलाएं खूब थिरकती नजर आईं । गीतों ने होली के रस और भक्ति भाव को और प्रगाढ़ कर दिया । इस दौरान राधा-कृष्ण की मनोहारी वेशभूषा धारण कर विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं ।‌ राधा-कृष्ण के स्वरूप में नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । उनके नृत्य में भक्ति, प्रेम और आनंद का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिसे महिलाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा । इस दौरान शकुंतला देवी, गिरजा ओझा ,भगवती देवी, भगवती देवी शर्मा, सीता देवी सेन, धापू देवी ,राम जानकी पाठक, सीता देवी ओझा, लहरी बाई, सरला देवी ओझा ( पूर्व सरपंच ) गीता देवी जोशी, ओम लता वैष्णव, शोभना ओझा, रिंकू वैष्णव, रोशन तेली, सीमा ओझा, माया पाठक, मधु तेली, जया पाठक, संगीता ओझा, अनीता पाठक, तनुश्री जोशी, पदमा शर्मा, रेखा वैष्णव, चंदा ओझा आदि कई मौजूद लिया ।।

Tags

Next Story