भीलवाड़ा नेहरू विहार 15 नम्बर सेक्टर में फागोत्सव मनाया

X
By - vijay |16 Feb 2026 11:15 PM IST
आकोला ( रमेश चंद्र डाड) भीलवाड़ा नेहरू विहार 15 नम्बर सेक्टर में सोमवार को ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा फागोत्सव मनाया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस दिन शाम को 5 बजे टंकी के बालाजी मंदिर पर फागोत्सव मनाया गया। जिसमें महिलाओं ने रंग मत डाले रे सांवरिया, होलिया में उड़े रे गुलाल जैसे भजनों पर नृत्य कर एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर कर फागोत्सव मनाया। भगवान की आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
Next Story
