माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में मनाया फागोत्सव

X
By - vijay |1 March 2026 9:00 PM IST
आकोला ( रमेश चन्द डाड) बीगोद स्थानीय माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में फागोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया ।महिला मंडल अध्यक्षा सीमा मुंदड़ा, मंत्री अक्षिता सोडाणी सहित महिला मंडल सदस्यों ने उत्साह उमंग से बड़े चारभुजा मंदिर से चारभुजा नाथ के बेवाण के साथ शोभायात्रा की शुरुआत की।जिसमें समाज के महिला, पुरूष एवं बच्चे भी सम्मिलित रहे।जो शोभायात्रा मेन बाजार होते हुए माहेश्वरी धर्मशाला पहुंची जहां भजनों के साथ डिजे की धुन पर नृत्य करते ,फूल और गुलाल से माहौल को फागोत्सव से सरोबार कर दिया।
फागोत्सव मनाने के बाद सभी ने सामुहिक स्नेह भोज में भाग लिया। समाज जनों में उत्साह उमंग से दिनभर माहौल खुशनुमा रहा।
Next Story
