वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया फागोत्सव

भीलवाड़ा - जायंट्स सहेली द्वारा आज वृद्धाश्रम में फागोत्सव मनाया गया। सहेली अध्यक्षा मंजू बापना के अनुसार आभा जाजु द्वारा होली के पावन पर्व पर बुजुर्गों के साथ होली के भजनों ’’रंग मत डाले रे साँवरिया, होली का मस्ती, साँवरिया होली में, कान्हा की पिचकारी, होलिया मे उड़े रे गुलाल, नजर तोहे लग जायेगी, वृन्दावन में कृष्ण पर’’ के साथ आनन्द और उत्साह से नृत्य किया गया।
फैडरेशन के उपाध्यक्ष मंजु पोखरना, युनिट डायरेक्टर अर्चना सोनी के मुख्य आतिथ्य में फागोत्सव मनाया गया।
वी क्लब गौरव, महावीर इंटरनेशनल मीरा, अहिंसा महिला मण्डल नीता बाबेल, रजनी सिंघवी, नीलु दासोत, लीला राठी, शोभा, रेतु जैन, पिंकी, सुमधा, प्रीति सिंगावत, सुमता जैन, अदिति दासोत, माना दासोत आदि ने राधा कृष्ण का रूप धारण कर व नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान सभी संस्थाओं के सदस्याओं ने भाग लिया।