सांवरिया सेठ मंदिर मांडल में हर्षोल्लास से मनाया फागोत्सव

X
By - vijay |23 Feb 2026 5:57 PM IST
भीलवाड़ा |मांडल में सर्व समाज की मातृशक्ति ने सांवरिया सेठ मंदिर में फाग उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर सुशिला जीनगर ने बताया कि मातृशक्ति ने भगवान सांवरिया सेठ की झांकी सजाई गई पूजा अर्चना कर भगवान को गुलाल से होली खेलाई गई और डीजे की धुन से भजन कीर्तन किया सभी महिलाओं ने पुष्प और गुलाल से फाग उत्सव की होली खेली। इस अवसर पर ममता जीनगर, ममता वैष्णव, सृष्टि सुवालका, श्रद्धा सुखवाल, प्रतिभा सोनी, गुड्डी जीनगर, शांति जीनगर, गुड्डी मीणा, नीतू सोनी, रेणु सेन, मोनिका सोनी उपस्थित थे मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि फाग उत्सव का यह कार्यक्रम मातृशक्तियों के लिए एक विशेष अवसर था, जिसमें उन्होंने अपने आप को रंगों और भजनों में डुबोया और भगवान की पूजा अर्चना में भाग लिया
Next Story
