समन्वय रिवरव्यू कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया फागोत्सव**

समन्वय रिवरव्यू कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया फागोत्सव**
X



भीलवाड़ा– समन्वय रिवरव्यू कॉलोनी में होली का पारंपरिक उत्सव फागोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंगों और संगीत से सराबोर इस आयोजन में कॉलोनी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

फागोत्सव की शुरुआत होली के पारंपरिक गीतों और फाग गायन से हुई। महिलाओं ने ढोलक, मंजीरा और हारमोनियम की मधुर धुनों पर लोकगीत प्रस्तुत किए, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने समूह में नृत्य कर उत्सव की रौनक बढ़ाई, वहीं बच्चों ने रंग-गुलाल उड़ाकर होली की मस्ती को चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और स्वादिष्ट मिठाइयों का आनंद लिया। फागोत्सव के इस उल्लासमय आयोजन ने समन्वय रिवरव्यू कॉलोनी में एकता और सौहार्द का रंग घोल दिया।

Next Story