भीलवाड़ा में शनि अमावस्या पर उमड़ी आस्था, बारिश के बावजूद मंदिरों में लगी भक्तों की कतारें

X


भीलवाड़ा, हलचल : आज शनि अमावस्या के पावन अवसर पर शहर के शनि मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह की बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा नहीं सकी और लोग बड़ी संख्या में भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचे। भक्तों ने शनिदेव को तेल, तिल, उड़द और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

शहर के प्रमुख गांधीनगर स्थित शनि मंदिर में दिनभर विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मंदिर के महंत हीरा जोशी और आयोजक देवेंद्र जोशी ने बताया कि प्रातः काल भगवान शनिदेव की प्रतिमा का पंचामृत से स्नान कराया गया और इसके बाद 51 किलो तेल से अभिषेक किया गया। मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई जो आकर्षण का केंद्र रही। शनि अमावश्या पर चितवन व्यास (गुड्डू भैया ) ने प्रसाद में सहयोग किया

शाम 7:30 बजे भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्त शामिल हुए। महाआरती के पश्चात शनिदेव को लगभग 100 किलो खीर का भोग लगाया गया और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।इसी प्रकार, लेबर कॉलोनी और तेजाजी चौक स्थित शनि मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों ने लंबी कतारों में लगकर भगवान को तेल, तिल और उड़द अर्पित किए और अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। शनि अमावस्या के इस विशेष संयोग पर मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन का दौर भी चलता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

Tags

Next Story