अन्नपूर्णा माता मंदिर में उमड़ेगी आस्था: आज सजेगी विशाल भजन संध्या, गोकुल शर्मा बिखेरेंगे स्वर लहरियां

अन्नपूर्णा माता मंदिर में उमड़ेगी आस्था: आज सजेगी विशाल भजन संध्या, गोकुल शर्मा बिखेरेंगे स्वर लहरियां
X

गेंदलिया (हलचल)। गेंदलिया कस्बे की पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध अन्नपूर्णा माता मंदिर में नवरात्रि के पावन पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ने को तैयार है। फुलडोल महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार (अष्टमी) की रात्रि को एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ख्यातनाम भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

भव्य सजावट और विशेष तैयारियां

महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं। पूरे मंदिर को आकर्षक विद्युत रोशनी और मनमोहक फ्लावर डेकोरेशन (फूलों) से सजाया गया है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ रात्रि 9 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगा।

कलाकारों का जमावड़ा

भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन सम्राट गोकुल शर्मा (डोरायी) मुख्य आकर्षण होंगे। उनके साथ ही श्रवण सेंदरी और हेमलता वैष्णव भक्ति गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देंगे। संगीत की धुन पर जहां नृत्यांगनाएं अपने नृत्य का जादू बिखेरेंगी, वहीं अलौकिक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Tags

Next Story