अखेपुर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित

बीगोद। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अखेपुर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह एवं आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया और माहौल को भावनात्मक बना दिया।
इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य नीलोफर बानो ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए बोर्ड परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति सजग रहते हुए निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। शिक्षकों ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेश कुमार जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रेखा चौधरी, दीपिका शर्मा, नाजु मुंदड़ा, दुर्गा सिंह राणावत, हिम्मत चौधरी, प्रकाश बैरवा, कालू लाल शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
