कुएं में गिरने से किसान की मौत

X
By - मदन लाल वैष्णव |16 Dec 2025 2:43 PM IST
रायला। देवा का खेड़ा धामनिया (रायला) निवासी 43 वर्षीय किसान सांवरनाथ पुत्र भेरुनाथ योगी का कुएं में गिरने से निधन हो गया। बताया गया कि किसान अपने कुएं में पानी की मोटर ठीक कर रहे थे, इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद उन्हें तुरंत रायला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रायला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की पूरी तरह जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Tags
Next Story
