बागोर में करंट लगने से किसान की मौत

बागोर में करंट लगने से किसान की मौत
X

बागोर (बरदीचंद)। थाना क्षेत्र के भावलास गांव में फसल की पिलाई करते समय करंट आने से एक किसान की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है।

बागोर एसएचओ भंवर लाल चौधरी ने बताया कि गांव निवासी बगतार गुर्जर (64) मंगलवार सुबह अपने खेत पर फसल की पिलाई के लिए मोटर चला रहे थे। इसी दौरान स्टाटर में करंट फेल जाने से उन्हें तेज करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बागोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बागोर सीएससी लाई। जहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Tags

Next Story