कृषक प्रशिक्षण एवं आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित

कृषक प्रशिक्षण एवं आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित
X

भीलवाड़ा। कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाड़ा द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन एवं तिलहन योजनान्तर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी. एम. यादव ने केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी देते हुए दलहन एवं तिलहन बीजोत्पादन द्वारा अधिक आय अर्जित करने की आवश्यकता जताई। साथ ही उड़द एवं तिल की उन्नत किस्में, खेत की तैयारी, बीजोपचार, समन्वित पोषक तत्त्व एवं खरपतवार प्रबन्धन के साथ ही प्रमुख कीट एवं रोग प्रबन्धन की जानकारी से अवगत कराया।

डॉ. यादव ने फसल चक्र अपनाकर खेती करने का सुझाव दिया। सहायक कृषि अधिकारी नन्द लाल सेन ने दलहनी एवं तिलहनी फसलों में खाद एवं उर्वरकों का सन्तुलित प्रयोग की जानकारी के साथ ही प्राकृतिक खेती अपनाने की पर जोर दिया। वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता संजय बिश्नोई ने उड़द फसल का प्रमुख रोग पीलिया की रोकथाम हेतु जानकारी दी। कार्यक्रम में 25 किसानों को तिल किस्म आर टी 372 एवं उड़द किस्म कोटा उडद 4 के प्रदर्शन दिये गये।

Tags

Next Story