पुत्र का दातली से गला काट कर पिता ने की आत्महत्या, पिता पुत्र की मौत से बड़ला गांव में पसरा सन्नाटा

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बड़ला जाटों का गांव में हुई एक खौफनाक हत्या ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है, यहां एक 13 वर्षीय मासूम की हत्या उसके ही पिता ने कर दी, इतना ही नहीं बेटे की हत्या करने के बाद पिता ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली, इस सनसनीखेज मामले में से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, बड़ला गांव में आज शुक्रवार अल सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पिता ने अपने ही मासूम बेटे की घास काटने की दातली से गला काटकर हत्या कर दी, इसके बाद पिता ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसकी भी जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई । सूचना पर मांडलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल विश्नोई, बड़लियास थाना पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची । मांडलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि सूचना मिली कि बड़ला गांव में राधेश्याम पिता रामेश्वर वैष्णव ने अपने 13 वर्षीय पुत्र वंश की हत्या कर विषाक्त पदार्थ खा लिया । सूचना पर एएसआई गोपाल सिंह व प्यार चंद खटीक मय जाप्ता मौके पर पहुंचे, जहां नोहरे में बने कमरे में चारपाई पर 13 वर्षीय वंश वैष्णव की लाश पडी थी, पुलिस को भगवान लाल वैष्णव ने बताया कि उनके बडे भाई राधेश्याम ने भतीजे वंश की चारा काटने की दातली से गला काटकर हत्या कर दी, वह इसके बाद बडे भाई राधेश्याम ने भी आत्महत्या करने के लिए पहले कमरे में ही पंखे पर से लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन बाद उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जब चारपाई पर सो रहे भतीजे वंश को देखा तो उसका गला कटा हुआ था, परिजनों व सरपंच शिवराज जाट को सूचना दी, घायल राधेश्याम को जिला चिकित्सालय भेज कर पुलिस को इसकी सूचना दी । जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान राधेश्याम की भी मौत हो गई । राधेश्याम के शव का जिला चिकित्सालय और वंश के शव का सवाईपुर चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किए । आरोपी पिता और बच्चे की मां के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था, आशंका है कि इसी तनाव ने हत्या जैसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया । जैसे ही पिता पुत्र के शव गांव में पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया, हर तरफ चीख-पुकार फूट पड़ी और गमहीन माहौल में एक ही चिता पर पिता पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया । पुलिस ने पुत्र वंश की हत्या करने के आरोप में पिता राधेश्याम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया व जहरीली वस्तु के सेवन से राधेश्याम की मृत्यु होने से मर्ग दर्ज किया जाकर जांच की जा रही हैं ।।
मां के साथ ननिहाल गया, परीक्षा देने आया था
पुलिस ने बताया कि कुछ समय से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते राधेश्याम की पत्नी अपने पीहर गटियावली, चित्तौड़ चली जाती थी और कुछ दिनों बाद वापस आ जाती थी, अभी हाल ही में करीब दो महीने पहले राधेश्याम की पत्नी बच्चों के साथ पीहर चली गई थी, वंश कोटड़ी के एक निजी स्कूलों में आठवीं कक्षा में पढ़ता था, बोर्ड परीक्षा होने के चलते वंश को परीक्षा देने के लिए बड़े भाई सतु ने 19 फरवरी को उसे बड़ला छोड़ा था । पिछले दो-तीन दिनों से दोनों पिता पुत्र साथ-साथ गांव में घूमते थे लेकिन आज शुक्रवार सुबह इस घटना से कोई भी किसी को भी विश्वास नहीं हो पा रहा ।।
मौत से पहले बनाया वीडियो बनाकर वायरल किया, पत्नी, पुत्र पुत्री सहित ससुराल पक्ष पर आरोप
राधेश्याम ने मौत से पहले दो वीडियो बनाई, जिससे शुक्रवार अल सुबह करीब चार बजे विडियो को गांव के ग्रुप में डाल दिया, एक वीडियो में वह अपने पिता व भाई से कुछ लोगों को पैसे देने की बात कर रहे हैं और उसमें बता रहे हैं कि इन लोगों ने उसे कभी परेशान नहीं किया । वहीं दूसरे वीडियो में राधेश्याम ने अपनी पत्नी, बड़े पुत्र व पुत्री सहित सास, ससुर, साला, साली, साले की पत्नी सहित अन्य कुछ लोगों के नाम लेकर उन पर परेशान करने का आरोप लगाने के साथ ही पिता-पुत्र ने आत्महत्या करने की बात कहते हुए और इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की । ग्रुप में वीडियो देखने के बाद भगवान लाल ने यहां पहुंचा तो में गेट अंदर से बंद था, आवाज देने पर गेट नहीं खोला तो दीवार फांदकर अंदर गया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे आवाज़ लगाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला, इसमें कुछ देर बाद राधेश्याम ने दरवाजा खोला और वहां जमीन पर गिर गया, वही भगवान लाल ने चारपाई पर सो रहे भतीजे वंश को देखा तो वह लहुलुहान था, घटना के वक्त घर में पिता पुत्र दोनों ही अकेले ही थे, इसी कारण किसी को कोई भनक नहीं लगी । भगवान लाल ने परिजनों व सरपंच शिवराज जाट को सूचना दी । पुलिस वीडियो को आधार मानते हुए जांच कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या कारण रहा कि पिता ने अपने पुत्र की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ले ।।
एक ही चिता पर हुआ पिता पुत्र का अंतिम संस्कार
बड़ला गांव में हुई इस हृदयविदारक घटना से गांव सहित आसपास का क्षेत्र स्तंभित है कि आखिर एक पिता ने अपने मासूम बेटे को कैसे मौत के घाट उतार कर खुद ही आत्महत्या कर ली, दोनों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे, जहां पिता पुत्र की शव यात्रा एक साथ निकली, वही एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया, जिसे देखकर शवयात्रा में शामिल सभी लोगों की आंखें नम थी, की सुबह किस तरह पिता ने अपने पुत्र को मौत के घाट उतारा और अब एक ही चिता पर इनका अंतिम संस्कार हो रहा है ।।
गांव में पसरा सन्नाटा, हर जुबान पर एक ही सवाल ऐसा क्या हुआ ?
बड़ला गांव में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद गांव में सन्नाटा सा पसर गया, गांव की हर गली चौराहा सुनसान दिखाई दिया, वहीं लोगों की जुबान पर एक ही सवाल है कि ऐसा क्या हुआ कि पिता ने ही अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया और इसके बाद खुद को भी खत्म कर लिया, जो कल तक गांव में हंसते खेलते दिख रहे थे, एक ही रात में परिवार को उजाड़ दिया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया, गांव के ग्रामीणों व परिचितों ने बड़ी मुश्किल से परिजनों को ढांढस बंधाया ।।
