अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा सम्मान समारोह: पद्मश्री नुवाल, उद्योगपति सोनी व पर्यावरणविद जाजू का हुआ अभिनंदन

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा सम्मान समारोह: पद्मश्री नुवाल, उद्योगपति सोनी व पर्यावरणविद जाजू का हुआ अभिनंदन
X

भीलवाड़ा। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की युवा इकाई द्वारा रविवार को एक निजी सामाजिक कार्यक्रम के अंतर्गत गरिमामय माहौल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अंकित सोमानी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की विभूतियों का उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए बहुमान किया गया।

इस अवसर पर युवा साथियों द्वारा वरिष्ठ उद्योगपति, सोलर ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। साथ ही, उद्योग जगत के दिग्गज एवं संगम ग्रुप के चेयरमैन रामपाल सोनी तथा वरिष्ठ पर्यावरणविद बाबूलाल जाजू का भी फेडरेशन द्वारा विशेष सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सम्मानित अतिथियों द्वारा उद्योग, समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को इन व्यक्तित्वों के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों का सम्मान करना युवा पीढ़ी के लिए गौरव की बात है, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इस गरिमामय आयोजन में संगठन के कोषाध्यक्ष त्रिदेव मूंदड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्ष राठी, जिला मंत्री सचिन काबरा, योगेश हेडा, उपाध्यक्ष राजेश सोमानी, अरुण बियानी सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Tags

Next Story