महोत्सव शोभायात्रा बुधवार को

आकोला (रमेश चंद्र डाड)बीगोद --- तहसील स्तरीय महेश नवमी महाकुंभ महोत्सव बीगोद मे मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत स्थानीय भैरूनाथ मंदिर बीगोद प्रांगण में श्री चारभुजा मित्र मंडल मांडलगढ़ के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर दिनांक 3 जून2025 मंगलवार को आयोजित होगा। दिनांक 4 जून बुधवार को भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। तहसील के माहेश्वरी समाज के 31 गांवों के महिला पुरूष एवं वरिष्ठ जन भाग लेंगे।महेश महोत्सव शोभायात्रा के बाद भगवान महेश गुणगान सभा में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।
आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही। स्थानीय समाजजन तैयारियों में जुटे हुए हैं।बीगोद के बाजारों को भगवा पताकाओं,बेनर, होर्डिंग बोर्ड से शोभायमान किया जा रहा है।। युवाओं में उत्साह है।
तहसील अध्यक्ष मानसिंह मुंदड़ा, पूर्व तहसील अध्यक्ष गोवर्धनलाल झवर, बीगोद नगर अध्यक्ष लोकेश आगाल, राधेश्याम तोतला, रामगोपाल नुवाल,हरकचंद आगाल आदि ने महोत्सव में भाग लेने हेतु गांव गांव पहुंच कर समाजजनो से सम्पर्क किया। स्थानीय माहेश्वरी समाज के युवा मनीष आगाल,प्रितम नुवाल,पंकज सोमानी, नितीन सोडानी,मूरली मुंदड़ा ,पियूष आगाल आदि उत्साह से तैयारियों में लगे हैं।।