श्री दरबार के चरणों में सजेगा छप्पन भोग, विशाल भजन संध्या कल

भीलवाड़ा । शहर के न्यू तिलक नगर क्षेत्र में शनिवार, 11 अप्रैल को 'एक शाम श्री दरबार के नाम' भव्य भजन संध्या एवं विशाल छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। गुरुदेव गोपाल स्वर्णकार ने बताया कि दरबार की महिमा अपरंपार है और यहाँ अपनी मन्नत लेकर आने वाला कोई भी भक्त कभी खाली हाथ नहीं लौटता। उन्होंने कहा कि दरबार में हर जायज इच्छा पूरी होती है और भक्तों की अटूट आस्था यहाँ देखने को मिलती है।
कार्यक्रम का समय एवं विवरण:
छप्पन भोग अर्पण: शनिवार दोपहर 1:15 बजे श्री दरबार के चरणों में छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।
महाआरती: भोग अर्पण के पश्चात दोपहर में ही भव्य महाआरती का आयोजन होगा।
भजन संध्या: शाम 7:15 बजे से विशाल भजन संध्या का आगाज़ होगा। इसमें मेवाड़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक नरेश प्रजापत एवं महेश पालीवाल गणेश वंदना के साथ भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
प्रसाद वितरण: छप्पन भोग का प्रसाद रात्रि 10:15 बजे वितरित किया जाएगा।
यह आयोजन स्थान: 1-P-10 न्यू तिलक, पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड, भूरा विहार के सामने आयोजित होगा। आयोजकों ने भीलवाड़ा शहर के सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने और श्री दरबार का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
