झूलेलाल मंदिर में ध्वजारोहण, 10 दिवसीय महोत्सव के दौरान होंगे विभिन्न आयोजन

झूलेलाल मंदिर में ध्वजारोहण, 10 दिवसीय महोत्सव के दौरान होंगे विभिन्न आयोजन
X

भीलवाड़ा। मूलचन्द पेसवानी सिंधी समाज के आराध्य देव वरुण देव भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित 10 दिवसीय चेटीचंड महापर्व का बुधवार शाम शहर की सब्जी मंडी स्थित झूलेलाल मंदिर में गणेश वंदन के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के तहत देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान गणेश का ध्वजारोहण कर महोत्सव की शुरुआत की गई।

सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी मूलचंद बहरवानी ने बताया कि सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी हेमनदास भोजवानी के नेतृत्व में समाज के कई गणमान्य लोगों ने ध्वज की विधिवत पूजा-अर्चना कर उसे मंदिर के शिखर पर स्थापित किया।

उन्होंने बताया कि शीतला अष्टमी के उपलक्ष्य में सिंधी समाजजनों ने शहर के सभी झूलेलाल मंदिरों में पहुंचकर भगवान के समक्ष रंग-गुलाल और अबीर के साथ होली खेली तथा एक-दूसरे को शीतला सप्तमी की शुभकामनाएं दीं।

गौ भक्त किशोर लखवानी ने बताया कि 10 दिवसीय चेटीचंड महापर्व के दौरान आगामी रविवार 15 मार्च को नाथद्वारा सराय स्थित झूलेलाल मंदिर में दादा हेमराज मल साहब सेवा समिति के तत्वावधान में सिंधी समाज के शिक्षाविदों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

सिंधी समाजसेवी विनोद झुरानी ने बताया कि गुरुवार 19 मार्च को सुबह 9.30 बजे सिंधी समाज की विशाल एकता वाहन यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर नाथद्वारा सराय स्थित झूलेलाल मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगी। इसी दिन दोपहर 12.15 बजे मंदिर में समाज के संत-महात्माओं द्वारा धर्म ध्वजा चढ़ाई जाएगी।

इस अवसर पर समाजजनों ने चेटीचंड महापर्व को भव्य एवं वृहद स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सिंधी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मां इच्छापूर्ण मंदिर, गोविंद धाम सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर प्रभु दर्शन भी किए।

होली मिलन कार्यक्रम में टेऊंराम भगत, वीरूमल पुरसानी, महेश खोतानी, गुलशन विधानी, हरीश सखरानी, रामचंद्र खोतानी, राजेश माखीजा, सुरेश पेशवानी, ओम गुलाबानी, राजू छतवानी, हरीश मानवानी, कैलाश कृपलानी, वासुदेव मोतियानी, एमडी राम, चंद्र तुल्सानी, मनोहर लालवानी, मोनी जगत्यानी, मनोज भोजवानी, रमेश पमनानी, मनोज बहरवानी, हरीश राजवानी, कमल हेमनानी, भगवान रामचंदानी, सुरेश भोजवानी सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।

Next Story