पीथा का खेड़ा में नवकुंडी मारुति महायज्ञ का ध्वजारोहण सम्पन्न

पीथा का खेड़ा में नवकुंडी मारुति महायज्ञ का ध्वजारोहण सम्पन्न
X


कबराड़िया राकेश कुमार जोशी। करेड़ा भीलवाड़ा रोड पर पीथा का खेड़ा स्थित मंशापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में विश्व कल्याण, सुख समृद्धि और शांति की कामना को लेकर आयोजित होने वाले नवकुंडी मारुति महायज्ञ का ध्वजारोहण कार्यक्रम विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम श्री श्री 1008 महंत श्री मनसुखदास जी त्यागी के सानिध्य में आयोजित किया गया।

ध्वजारोहण के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के साथ ध्वज फहराया गया, जिससे महायज्ञ की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हुआ। आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ 23 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दिन में श्रीमद भगवद कथा का आयोजन किया जाएगा, वहीं रात्रि में राघवेंद्र सरकार मंडल द्वारा भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भगवान बालाजी हनुमान जी की आराधना कर क्षेत्र में सुख शांति और विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से महायज्ञ में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Next Story