बड़ी हरणी में उमड़ा आस्था का सैलाब: धूमधाम से निकली भगवान देवनारायण की शोभायात्रा

X
By - vijay |24 Jan 2026 8:40 PM IST
भीलवाड़ा। शहर के निकटवर्ती बड़ी हरणी गांव में माघ सप्तमी (माही सप्तमी) के पावन अवसर पर लोक देवता भगवान देवनारायण की भव्य शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा गांव 'देवजी के जयकारों' से गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा।
शोभायात्रा का शुभारंभ देवनारायण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई इस
शोभायात्रा में भगवान देवनारायण की आकर्षक झांकी सजाई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही।
शोभायात्रा मे महिलाएं और पुरुष नाचते-गाते हुए चल रहे थे।
शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से गुजरी, जहां ग्रामीणों ने दर्शन लाभ लिया कई स्थानों पर प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।
Next Story
