वन कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

वन कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
X

भीलवाड़ा। वन विभाग के संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले वन कर्मचारियों की हड़ताल और धरना-प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी है। इस हड़ताल से वन क्षेत्र और वन्य जीवों की सुरक्षा पर खतरे की आशंका जताई गई है। उप वन संरक्षक मरिय शाईन ए. ने भविष्य में उत्पन्न हालात के बारे में मुख्य वन संरक्षक अजमेर को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

डीएफओ ने पत्र में बताया कि राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ शाखा भीलवाड़ा द्वारा निलंबित सहायक वनपाल नाका प्रभारी शाहपुरा विश्राम मीणा और सहायक वनपाल बीट इंचार्ज पीलीमगरा रेंज शाहपुरा शंकर लाल माली को बहाल नहीं करने के विरोध में हड़ताल की जा रही है। हड़ताल के कारण वन क्षेत्रों की नियमित निगरानी, गश्त, नर्सरी और संरक्षण कार्य प्रभावित हो सकते हैं। डीएफओ ने आशंका जताई कि असामाजिक तत्व इस स्थिति का लाभ उठाकर वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य कर सकते हैं।

संयुक्त कर्मचारी संघ के तत्वाधान में उप वन संरक्षक कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष, महामंत्री, रेंजर एसोसियेशन और महिला जिला अध्यक्ष सहित सभी रेंज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। संघ ने अवैध कटान के मामले में निर्दोष कर्मचारियों के बहाल किए जाने की मांग दोहराई।

Tags

Next Story