पायरा में ग्राम पंचायत कार्यालय का विधिवत शुभारंभ

बेरां (भैरूलाल गुर्जर)। राज्य सरकार के आदेशानुसार नवसृजित ग्राम पंचायत पायरा को प्रशासनिक रूप से नई पहचान मिली। इसके तहत ग्राम पंचायत कार्यालय का विधिवत शुभारंभ विद्यालय की बिल्डिंग में किया गया।
इस अवसर पर विकास अधिकारी धर्मपाल परसोया ने कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने वीबी जी राम जी योजना एवं ग्राम उत्थान शिविर की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कार्यालय के शुभारंभ को गांव के विकास की दिशा में मिल का पत्थर बताया।
शुभारंभ में विकास अधिकारी धर्मपाल परसोया के साथ पायरा सरपंच प्रतिनिधि डॉकन्हैयालाल जाट, कल्याण मल जाट बालेसरिया, सरपंच प्रतिनिधि जमनालाल गुर्जर, सरपंच बाली देवी, भील बलराम गगड़, सचिव नारायण लाल तेली, सहायक सचिव नंदराम गाडरी, ओकार गाडरी, वार्ड पंच सुरेश मेघवंशी, वार्ड पंच एवं अन्य ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
