वैष्णव-बैरागी समाज के बालाजी मंडल का गठन

वैष्णव-बैरागी समाज के बालाजी मंडल का गठन
X

भीलवाड़ा। हरणी महादेव स्थित बालाजी मंदिर में रविवार को वैष्णव बैरागी समाज की ओर से एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के नए बालाजी मंडल का गठन किया गया। मंडल की कार्यकारिणी जल्द ही घोषित की जाएगी।

इस अवसर पर समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वैष्णव बैरागी समाज के और सदस्य भी इस मंडल से जुड़ सकते हैं जो समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। बैठक का उद्देश्य समाज में एकता, सहयोग और समर्पण की भावना को बढ़ावा देना रहा। मंडल के गठन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल रहा।

Next Story