पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गंगापुर दौरा

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गंगापुर दौरा
X

गंगापुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया रविवार को गंगापुर पहुंचीं, जहां उन्होंने सिंधिया राजघराने के प्रतिष्ठित गंगा बाईसा मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उन्होंने पुजारी से संवाद करते हुए मंदिर, ट्रस्ट और चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी हासिल की।

राजसमंद से गंगापुर आगमन पर टपरिया खेड़ी और गंगापुर डाक बंगला पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया, पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

दौरे के दौरान वसुंधरा राजे ने स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की और कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।

Tags

Next Story