गुरलां में 1100 साल पुराने लक्ष्मीनाथ मंदिर के नवनिर्माण का शिलान्यास, विधि-विधान से हुआ भूमिपूजन

गुरलां (सत्यनारायण सेन)। क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के प्रतीक, लगभग 900 से 1100 साल पुराने प्राचीन लक्ष्मीनाथ मंदिर के नवनिर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। गुरुवार को मंदिर परिसर में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य जनों ने शिरकत की।
धार्मिक परंपराओं के अनुसार, पंडित पंकज दाधीच और प्रकाश दाधीच के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ पूजन प्रक्रिया पूरी की गई। इस शुभ अवसर पर पांच शिलाओं (ईंटों) का पूजन कर मंदिर की नींव रखी गई। ग्रामीणों के अनुसार, इस प्राचीन मंदिर को अब भव्य स्वरूप दिया जाएगा, जिसके लिए दानदाताओं द्वारा मुक्त हस्त से सहयोग राशि प्रदान की जा रही है।
प्रमुख जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर गुरलां ठिकाना के कु. महेन्द्र सिंह पुरावत, कजोडी मल सेन, घनश्याम शर्मा कारोई, गोवर्धन दाधीच, सूर्य प्रकाश पारीक, रतन सोत्रीय, रामचंद्र सुवालका, कमल किशोर त्रिपाठी, बालू राम दरोगा, रामपाल दाधीच, सत्यनारायण शर्मा, उदयराम सेन, हरक लाल सेन, सत्यनारायण सेन, ललित दाधीच, दीपक दाधीच, मुकेश सोनी, सत्यनारायण वर्मा, किशनदास, वासुदेव दाधीच, बाबु लाल दाधीच सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
