कोटड़ी में 43.38 करोड़ के उप जिला अस्पताल का शिलान्यास, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के कोटड़ी कस्बे में सवाईपुर रोड़ स्थित ढोलकिया गांव के निकट मोदी ग्राउंड के पास बजट में घोषित राजकीय उप जिला अस्पताल कोटड़ी की आज शनिवार को भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया । शनिवार दोपहर 1:15 बजे सवाईपुर रोड स्थित मोदी ग्राउंड के पास सांसद अग्रवाल, विधायक मीणा व जिला अध्यक्ष मेवाड़ा मौजूद रहे । मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने बताया कि कार्यक्रम 108 जगदीश पुरी महाराज ( महंत, शकरगढ़ धाम ) का परम सानिध्य आयोजित हुआ । मुख्यमंत्री के द्वारा 2025-26 के बजट में जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटड़ी में राजकीय उप जिला चिकित्सालय के लिए 43.38 करोड़ की घोषणा की थी, जिसका आज शनिवार को भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जहाजपुर-कोटड़ी विधायक एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने की । अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा त मौजूद रहे । इसके साथ ही ढोकलिया से मीणा का खेड़ा सड़क, ककरोलिया माफी से लखमणियास सड़क, अप्रोच रोड़ ढोकलिया डामरीकरण निर्माण कार्य, पपलाज में सीसी सड़क निर्माण, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी में तीन कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य का भी शिलान्यास, उद्घाटन व लोकार्पण किए गए । इस दौरान मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, सरपंच, पूर्व सरपंच, प्रशासक, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य सहित भाजपा के विभिन्न जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे ।।
