राज्य स्तर फुटबॉल में चयनित हुई तेली खेड़ा की चार छात्राएं"
By - vijay |14 Sept 2025 6:04 PM IST
भीलवाड़ा | देवनारायण राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय, तेली खेड़ा की चार छात्राओं का राज्य स्तर फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। शारीरिक शिक्षक रेखा प्रजापत ने बताया कि स्थानीय विद्यालय की मुस्कान बंजारा, रामगनी गुर्जर, खुशी गुर्जर और माया जाट का चयन राज्य स्तर पर किया गया है। चयनित छात्राएं 29 सितंबर 2025 से 5 अक्टूबर 2025 तक राज्यवास, ब्यावर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
Next Story




