परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए भीलवाड़ा में निशुल्क ठहरने और खाने की व्यवस्था

भीलवाड़ा (प्रहलाद तेली)। जिले में 13 और 14 सितंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी द्वारा इन दिनों परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है।

विधायक कोठारी ने बताया कि जिले के बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उनके ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का समुचित इंतजाम किया गया है। यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार का खर्च वहन नहीं करना होगा।

इस पहल का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों की मदद करना है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या जिन्हें परीक्षा के दौरान रहने की सुविधा नहीं मिल पाती। कोठारी ने बताया कि यह व्यवस्था शहर के विभिन्न धर्मशालाओं और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से की जा रही है, जहाँ छात्र-छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।

इसके लिए इच्छुक परीक्षार्थियों को केवल अपनी प्रवेश-पत्र की प्रति दिखाकर पंजीकरण कराना होगा। भोजन की व्यवस्था सुबह से लेकर रात तक की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से संचालित की जाएंगी।

Next Story