मातृ पितृ दिवस पर 89 बालिकाओं को बांटी नि:शुल्क साइकिले

मातृ पितृ दिवस पर 89 बालिकाओं को बांटी नि:शुल्क साइकिले
X

भीलवाड़ा | महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुर (अंग्रेजी माध्यम) की बालिकाओं ने आज मातृ पितृ पूजन दिवस पर मतदान करने की प्रार्थना के साथ माता-पिता को भावुक पातियां लिखी। एसडीएमसी में विधायक प्रतिनिधि नवरतन पानगड़िया, सत्यनारायण जोशी एवं एसएमसी अध्यक्ष गोविंद व्यास के मुख्य आतिथ्य एवं प्रधानाचार्य प्रेम शंकर जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में साइकिल वितरण प्रभारी भावना शर्मा, शारीरिक शिक्षक मीना सिंघवी के निर्देशन साइकिलों को गुब्बारों से सजाकर 89 बालिकाओं को तिलक लगाकर सम्मान के साथ नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गई। तथा माता-पिता को तीन सर्वश्रेष्ठ पातियां लिखने वाली बालिकाओं का नगद पुरस्कार देकर सम्मान किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बालिकाओं को अपने माता-पिता का जीवन भर सम्मान करने, साइकिलों का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता लता परिहार अध्यापक राजेश कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर 11 बालिकाओं ने विद्यालय में अपने माता-पिता का सबके सामने पूजन कर सम्मान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुलदीप सिंह, संगीता व्यास, अनिल चौधरी,उमेश मेहता, सपना बलाई, बैनाथ बेरवा, अक्षय विश्नोई, घीसीबाई, सुनीता बाई का विशेष सहयोग रहा।

Next Story