निशुल्क नेत्र जांच मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 67 रोगियों को परामर्श

X
भीलवाड़ा |श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति एवं अन्धता निवारण सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में चार दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श मोतियाबिंद शिविर आरसी व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में आयोजित किया गया जिसमें 67 नेत्र रोगियो को परामर्श दिया इन रोगियों के कल ऑपरेशन किए जाएंगे
समिति मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि डॉ कृष्णा हेडा फेको सर्जन द्वारा नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच कर
उन सभी जरूरतमंद रोगियों के स्पर्श हॉस्पिटल में ऑपरेशन किए जाएंगे
शिविर में रोगियों को निशुल्क ऑपरेशन के बाद दवाइयां,काले चश्मे व आवास, भोजन की सुविधा दी गई
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी,सुभाष गर्ग,गणपत जागेटिया,रामनारायण सोमानी , श्यामलाल पारीक, छीतर मल लढ्ड़ा, जमुनालाल सुथार,घनश्याम डाड,लादू लाल माली ने सेवाए दी
Next Story
