निशुल्क नेत्र जांच,दंत रोग एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर एक ही जगह आयोजित

भीलवाड़ा | श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति एवं अन्धता निवारण सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में चार दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श मोतियाबिंद शिविर, दंत रोग चिकित्सा शिविर एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आरसी व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में आज एक ही छत के नीचे शुभारंभ हुआ नेत्र शिविर में 25 गांव से 82 नेत्र रोगियो को परामर्श दिया गया
समिति मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि डॉ कृष्णा हेडा फेको सर्जन द्वारा नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच कर
उन सभी जरूरतमंद रोगियों के स्पर्श हॉस्पिटल में 6 फरवरी को ऑपरेशन किए जाएंगे
शिविर में रोगियों को निशुल्क दवाइयां,काले चश्मे व आवास, भोजन की सुविधा रहेगी दंत चिकित्सा शिविर में डॉ रोहित बसेर व होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर डॉ खुशबू बसेर ने रोगियों को निशुल्क परामर्श दे निशुल्क दवाइयां वितरित की तीनों निशुल्क शिविर हर माह की पांच व 20 तारीख को आयोजित होते हैं
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी,सुभाष गर्ग,गणपत जागेटिया, कैलाश सुवालका,जे के मित्तल ,लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, रामनारायण सोमानी, ओम प्रकाश पाठक ,घनश्याम डाड,लादू लाल माली ने सेवाए दी
