बिहार दिवस पर 22 मार्च को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

बिहार दिवस पर 22 मार्च को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
X

भीलवाड़ा । सामाजिक सरोकारों में अग्रणी पूर्वांचल जन चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आगामी 22 मार्च (रविवार) को बिहार दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आजाद नगर स्थित टांक भवन (अम्बेश हॉस्पिटल के पास) में आयोजित होने वाले इस शिविर का समय प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा।

विशेषज्ञों की टीम देगी सेवाएं

समिति के प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया कि शिविर में CMHO कार्यालय एवं महात्मा गांधी अस्पताल की विशेष टीमें मौजूद रहेंगी। हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, किडनी, अस्थि रोग, ईएनटी, स्त्री रोग और दंत चिकित्सा जैसे गंभीर रोगों के विशेषज्ञ मरीजों की जांच करेंगे। आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ न्यूरोथैरेपी, होम्योपैथी, आयुर्वेद और योग विशेषज्ञों का परामर्श भी उपलब्ध होगा।

सांस्कृतिक संगम: लिट्टी-चोखा और सम्मान समारोह

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ यहाँ बिहार की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। आगंतुकों के लिए विशेष रूप से 'लिट्टी-चोखा' के स्टॉल लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 50 विशिष्ट विभूतियों का सम्मान भी किया जाएगा। ट्रस्ट ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सेवा कार्य का लाभ उठाएं।

Tags

Next Story