निशुल्क सुपर स्पेशयालिटी चिकित्सा परामर्श शिविर 5 अप्रैल को

निशुल्क सुपर स्पेशयालिटी चिकित्सा परामर्श शिविर 5 अप्रैल को
X

भीलवाड़ा |श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति के तत्वाधान में निशुल्क सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा परामर्श एवं विशाल शिविर का आयोजन 5 अप्रैल रविवार को प्रातः 9 बजे से श्रीमती केसरबाई सोनी हॉस्पिटल, शास्त्री नगर भीलवाड़ा में आयोजित होगा

*11 सुपर स्पेशलिटी चिकित्सक निशुल्क सेवाएं देंगे*

अहमदाबाद के मेरिंगो सिम्स हॉस्पिटल के 11 विभिन्न सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर में निशुल्क परामर्श देंगे डॉ सत्य गुप्ता कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ धीरेंन शाह कार्डियक सर्जन व हृदय प्रत्यारोपण सर्जन, डॉ मुकेश शर्मा न्यूरो इंटरवेशनल स्ट्रोक मस्तिक रोग विशेषज्ञ, डॉ टी के बी गणपति न्यूरॉ और स्पाइन सर्जन ,डॉ अजय जैन पल्मनोलॉजिस्ट स्लीप डिसऑर्डर क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट, डॉ गौरव पटेल लिवर पेनक्रियाज विशेषज्ञ, डॉ राजीव कुमार बंसल पेट रोग गैस्ट्रोलॉजिस्ट ,डॉ नील रोहरा ऑर्थोपेडिक एंड ट्रॉमा सर्जन ,डॉ अभिषेक जैन ब्रैस्ट एंड थोरेसिक ओन्को सर्जन ,डॉ हितेश देसाई नेफ्रोलॉजिस्ट, डॉ चिराग सोलंकी कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन शिविर मैं निशुल्क परामर्श देंगे

*शिविर में ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर निशुल्क जांच होगी*

निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच की निशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी रोगियों को शिविर में परामर्श लेने के लिए पूर्व में पंजीयन कराना होगा परामर्श के लिए महावीर समदानी मो 9414262218, धन सिंह कानावत मो 9929123015 , चेतन आचार्य मो 9825108257 शिविर पूर्व पंजीयन कराना होगा

Next Story