गणेश मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न

गणेश मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न
X

भीलवाड़ा भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान - 2026 के तहत भाजपा गणेश मंडल का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हरणी महादेव स्थित गाडरी समाज की धर्मशाला में किया गया। शिविर में भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, वर्ग प्रमुख व पुर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंगीवाल, विजय पोखरना सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष एवं ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहें। कार्यक्रम में कुल सात सत्र में अलग-अलग मुख्य वक्ताओं द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जा कर संगठन की कार्यशैली, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया, भाजपा का इतिहास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य विस्तार, एवं बूथ प्रबंधन पर संबोधित किया गया। प्रथम दिवस पर मुख्य वक्ता के रूप में दो सत्रों में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। प्रथम दिवस सत्र के पश्चात सामूहिक टिफिन बैठक का आयोजन हुआ ।

द्वितीय दिवस पर शेष रहे सभी सत्रों को अलग-अलग वक्ताओं द्वारा संबोधित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा निवर्तमान विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष,श्रीमती शिवांगी कानावत, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, पूर्व जिला उप प्रमुख रामचंद्र सेन, जिला मंत्री लादू लाल जाट द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया।

उक्त कार्यक्रम का सरल ऐप द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमें112 कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला में भाग लेकर अपना रजिस्ट्रेशन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन रोशन सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की समाप्ति पर मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी द्वारा सफल कार्यक्रम संपन्न होने पर सबका आभार व्यक्त किया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं से सरल ऐप द्वारा अपना-अपना प्रशिक्षण प्रमाण पत्र डाउनलोड कर प्राप्त करने हेतु जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण शिविर कार्यशाला में मंडल महामंत्री एडवोकेट तेजेंद्र सिंह शक्तावत, राधेश्याम गाडरी, उपाध्यक्ष रतनलाल आचार्य, वीरेंद्र शर्मा, पवन राठी, गिरिराज मेघवाल, विनोद शर्मा, प्रेम लता शर्मा, अनुराधा कंवर, लादी देवी बेरवा,पंकज प्रजापत, छोटू लाल अटारिया , सत्यनारायण मुछाला, राजेंद्र मेहता, प्रेम शंकर आचार्य,सहित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story