गंगापुर पुलिस ने चोरी का किया पर्दाफाश

गंगापुर पुलिस ने चोरी का किया पर्दाफाश
X

गंगापुर दिनेश लक्षकार| पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में बुद्धराज खटीक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा व सुदर्शन पालीवाल RPS वृत्त अधिकारी गंगापुर ने

आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए

थानाधिकारी लीलाधर मालवीय के नेतृत्व में टीम गठित करके अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । गंगापुर में रायपुर रोड मंगल परिहार निवासी गंगापुर के घर पर 3 दिसंबर 2025 को दिन में करीब 3:00 बजे चोरी हुई थी। परिवार वाले शादी के कार्यक्रम में गए हुए थे इसी बीच चोरो ने मौका देखकर एक लाख तीस हजार रूपए नकद एक सोने की अंगूठी व सोने की चेन चोरी कर ली। चोरी का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस में आसपास के सीसीटीवी कैमरा के फुटेज चेक किया और मुख्य से पूछताछ की और घटना करने वाले अभियुक्त दुर्गा बागरिया ,कालूराम उर्फ भूरा बागरिया ,रामस्वरूप बागरिया को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर चिन्हित कर गिरफ्तार किया। घटना का सामान खरीदने वाला आरोपी सोनी को भी गिरफ्तार किया गया ।तीनों आरोपियों की विरुद्ध पूर्व में भी मामले दर्ज पाए गए। पुलिस टीम में जोगिंदर सिंह गोपाल सिंह,सुरेंद्रकुमार फिरोज खांसम्मिलित रहे।

Next Story