गंगापुर - रायपुर स्टेट हाईवे 75 पर मौत के गड्डे, हादसे की आशंका, शीघ्र नव निर्माण की मांग

गंगापुर - रायपुर स्टेट हाईवे 75 पर मौत के गड्डे, हादसे की आशंका, शीघ्र नव निर्माण की मांग
X

गुरला:-(बद्री लाल माली) भीलवाडा जिले से निकल रहा स्टेट हाईवे भीडर - रामगढ़ वाया डेलाना, कोशिथल, रायपुर स्टेट हाईवे 75 पर गंगापुर से रायपुर के बीच डेलाना, उल्लाई चौराहे के पास, मटुनिया, देवरिया चौराहे (किरखेडा) के नान्दशा चौराहे, रायपुर बाईपास के पास रोड पर हुए गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। पूर्व में हुई घटनाओं से प्रशासन ने जहां सबक नहीं लिया है, वहीं सड़क पर अब नए गड्ढे उभर आए हैं, जिनका पैचवर्क होना आवश्यक है। मगर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का रोड की मरम्मत पर ध्यान नहीं है।

स्टेट हाईवे की रोड पर तीन से चार फीट एरिया तक गहरे गड्ढे उभर आए हैं, जिनसे वाहन चालकों की जान खतरे में पड़ रही है। और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पुलिया के पाईप डाल कर वापिस रोड़ की मरम्मत करना भुल गए जिससे दिन में चालकों को गड्ढे नजर आते हैं तो वह रास्ता बदलकर निकल जाते हैं, मगर रात के अंधेरे में यह गड्ढे कभी भी वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। इस मार्ग से दिन रात अनेकों छोटे-बड़े दो पहिया, चार पहिया, यात्री बसे, लोडिंग वाहन, पत्थर से भरे डंपर सहित अनेक वाहन निकलते हैं।

विधानसभा की महत्वपूर्ण सड़क मार्ग

सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दो बड़े कस्बों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण मार्ग जो खस्ताहाल सड़क से क्षेत्र के लोगों को दुसरे मार्ग से सफर करने को मजबूर, यह मार्ग विकास की राह में बाधा उत्पन्न कर रहा इसका कारण खस्ताहाल सड़क

सालों से नहीं भरे गड्ढेः

सड़क पर नाले के निर्माण के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने रोड पर उभरे गड्डों को सालों से नहीं भरा है। इसके कारण गड्डों में आए दिन लोग गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। गौरतलब है कि मरीजों व गर्भवती महिलाओं के लिए यह खड्डे जानलेवा साबित हो सकतें है

मटुनिया से उल्लाई चौराहे तक सड़क पर वाहन हिचकोले खाते हुए वाहन चलते हैं

स्पीड ब्रेकर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे

इस स्टेट हाईवे पर हर गांव चौराहे पर बड्डे बड्डे स्पीड ब्रेकर भी दुपहिया, चौपहिया वाहन के लोग चोटिल हो रहें इन स्पीड ब्रेकर की ऊचाई कम करें या इन्हें हटाया जाए जिससे यात्रा सुरक्षित कर सकें

हाईवे पर सुरक्षा उपाय नहीं है

पुरे स्टेट हाईवे पर संकेतक नहीं है मुडाव, आबादी क्षेत्र में सकेतक बोर्ड व रोड पर व्हाइट रेखा क्रॉसिंग लाईन कही भी दिखाई नहीं देती है जो स्टेट हाईवे के सुरक्षा मानकों की अवहेलना है संकेतक नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड रहा है

जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों इस रोड पर कईं बार आते जाते पर इस रोड के खड्डे दिखाई नहीं देते हैं

इसके बावजूद विभाग के अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जबकि आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों द्वारा कई बार इस गंभीर समस्या से जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया है। वर्तमान में डेलाना बस स्टैंड, उल्लाई चौराहे के पास मोड़ पर , मटुनिया, कोशिथल (कीर खेड़ा), नान्दशा चौराहे, रायपुर बाईपास के पास बड्डे बड्डे गड्‌ढा, जिससे वाहन चालकों को जान को बहुत नुकसान है सुरक्षित करने के लिए कुछ ग्रामीणों ने उसे मिट्टी से भर दिया था। लेकिन स्टेट हाईवे से सैकड़ों वाहन निकलने से यह रोड वापस खड्डों में बदल गए

क्या जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों को अनुशंसा करते हुए राज्य सरकार को जानकारी साझा करते तो इस बजट में सरकार संज्ञान लेती और इस बजट में कुछ स्वीकृति होती जिससे इस रोड पर दम नया डामर या खड्डा में पेज वर्क कर समस्या का हल किया जा सकता है इन खड्डों की मरम्मत शीघ्र करने के लिए डबल इंजन की सरकार को क्षेत्र के लोगों ने मांग की

Next Story