चित्रकूट नगर में गणगौर पर्व की धूम, महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा

चित्रकूट नगर में गणगौर पर्व की धूम, महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा
X

भीलवाड़ा/सांगानेर | सांगानेर स्थित चित्रकूट डी सेक्टर में शनिवार को गणगौर का त्यौहार हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। क्षेत्र की महिलाओं ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर मां गणगौर और ईसर जी की पूजा-अर्चना की।

चित्रकूट नगर स्थित चिंताहरण महादेव मंदिर में आयोजित इस धार्मिक उत्सव में सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर पार्वती स्वरूप मां गणगौर का पूजन किया। महिलाओं ने अपने अखंड सुहाग के साथ-साथ शहर, राज्य और विश्व शांति की मंगल कामना की। पूजा के पश्चात मंदिर परिसर में लोक गीतों की स्वरलहरियां गूंज उठीं।

शाम को ईसर जी और गणगौर माता को झूला झूलाया गया, जिसके बाद पूरे चित्रकूट नगर धाम में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और मंगल गीतों के बीच निकली इस सवारी में कॉलोनी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य कर उत्सव की शोभा बढ़ाई।

Next Story