मांडलगढ़ में राजस्थानी गीतों पर नृत्य प्रस्तुति के बीच धूमधाम से मनाया गणगौर महोत्सव

मांडलगढ़ में राजस्थानी गीतों पर नृत्य प्रस्तुति के बीच धूमधाम से मनाया गणगौर महोत्सव
X


आकोला( रमेश चंद्र डाड )मांडलगढ़ नगरपालिका मंडल द्वारा गणगौर महोत्सव के तहत जालेश्वर तालाब किनारे कलाकारों की संस्कृतिक कार्यक्रम में की शुरुआत हुई भव्य आयोजन हषोल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ किया गया कार्यक्रम में दौरान विधायक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया सभी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा अर्चना में शामिल हुई और सुख समृद्धि व अखंड सौभाग्य की कामना की कार्यक्रम में गीत संगीत घूमर नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा दिया सखियों के साथ महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर नृत्य कर उत्सव को जीवंत बना दिया पूरे आयोजन के दौरान आपसी प्रेम एकता और संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिला आयोजन में पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय डांगी , अनिता सुराणा , पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट , नगर अध्यक्ष अशोक जीनगर , भाजपा नेता गोवर्धन वैष्णव ,नगर मंत्री मुकेश व्यास ,एडवोकेट जमनालाल सेन, लादू लाल खटीक नीलकमल पटवा, मनोज आंचलिया, सतीश खंडेलवाल, निर्मल,भंडारी महावीर लढा बहादुर सिंह , सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे

Next Story