श्री शनि देव मंदिर पर गणपति स्थापना व झंडा रोहण

भीलवाड़ा कार्यालय प्रतिलिपि गांधीनगर स्स्थित श्री शनिदेव मंदिर पर 23 मई से 27 मई तक होने जा रहे हैं पंचदिवशसीय 11 कुंडली यज्ञ एवं स्वर्ण क्लश स्थापना महोत्सव हेतु आज ध्वजारोहण हुआ ।समिति संयोजक कवि रामनिवास रोनी राज ने बताया कि वेदाचार्य मुकेश शास्त्री ने विधि विधान द्वारा मंत्र उच्चारण के माध्यम से मंदिर के सामने ध्वजारोहण कर ऐतिहासिक यज्ञ का शुभारंभ किया। समिति अध्यक्ष देवेंद्र जोशी के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा गांधी नगर स्थित श्री गणेश मंदिर से मुख्य मार्ग पर होती हुई श्री शनिदेव मंदिर पहुंची। गाजे बाजे बैंड बाजे के साथ नाचती गाती- धूम मचाती माताओ बहनो व सैकड़ो श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पड़ा। भगवान शनिदेव के जय करो के बीच बड़े उत्साह से भक्त जनों ने इस आयोजन को अंजाम दिया। मुख्य पुजारी हीरा जोशी। पुजारी लक्ष्मण जोशी,छीतर मल लड्ढा, रामचंद्र मुंदडा,रवि जोशी ,आशीष जोशी, भारत नाथ, शिवदयाल सिंह, रोशन बेरवा,गोपाल सेन सहित सैकड़ो भक्तजन उपस्थित थे।।